मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 752 ग्राम सोना जब्त
मेंगलुरु, शुक्रवार, 30 सितंबर 2022। कर्नाटक के मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मस्कट से यहां पहुंचे दो पुरुष यात्रियों से 752 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 38,20,160 रुपये है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मस्कट से यहां पहुंचे भटकल के दो पुरुष यात्रियों को रोका और जांच करने पर पता चला कि वे पैकेटों में छिपाकर सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोना जब्त कर लिया गया है और दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
