श्रीनगर में एजीएच का एक आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस
श्रीनगर, गुरुवार, 29 सितंबर 2022। जम्मू के पालपोरा इलाके से बृहस्पतिवार को अंसार गजवातुल हिंद (एजीएच) का एक आतंकवादी गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया। श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ श्रीनगर के पालपोरा से श्रीनगर पुलिस और 24 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने एजीएच के आतंकवादी जुनैद अहमद पर्रे को गिरफ्तार किया जो नवाकदल का रहने वाला है।’’ उसने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच गोलियां जब्त की गयीं। उसने कहा, ‘‘ सफाकदल थाने में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
