सिरोही में दो नदियों पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण के लिए 22 करोड़ की स्वीकृति
जयपुर, गुरुवार, 29 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरोही जिले में झाबुआ एवं गोमती नदियों पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 22 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये दोनों पुल सांचौर-रानीवाड़ा-मण्डार-आबूरोड राज्य राजमार्ग पर स्थित होंगे। गहलोत के इस निर्णय से स्थानीय निवासियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पुल निर्माण से आमजन का जीवन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 2022-23 के बजट में प्रत्येक जिले की महत्वपूर्ण सड़कों के मेजर रिपेयर एवं उन्नयन कार्यों के लिए 3 हजार 133 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान की घोषणा की थी। इसी घोषणा की क्रियान्विति में श्री गहलोत द्वारा पुल निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
