मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

img

  • आरजीएचएस योजना के लिए 500 करोड़ का अतिरिक्त बजट प्रावधान
  • योजनान्तर्गत कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को मिल रही कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में अभी तक व्यय हो चुके 1045 करोड़ रूपए

जयपुर, गुरुवार, 29 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधाओं के भुगतान हेतु 500 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह राशि आगामी अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर माह के लिए स्वीकृत की गई है।  राज्य सरकार द्वारा राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1045 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। इस राशि का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा किया जा चुका है। इसी क्रम में श्री गहलोत द्वारा आरजीएचएस योजना में आगामी तीन महीनों के लिए 500 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि आरजीएचएस योजना का मुख्य उद्देश्य राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनधारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है जिसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस योजना से जहां लाभार्थी को समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित होता है, वहीं आर्थिक कारणों से महंगे उपचार की चिंता से भी मुक्ति मिलती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement