मिस्त्री ने मनमोहन सिंह को सौंपा वोटर कार्ड
नई दिल्ली, बुधवार, 28 सितंबर 2022। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया के बीच पार्टी के चुनाव विभाग के प्रभारी महसचिव मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें उनका मतदाता पहचान पत्र सौंपा। डॉ. सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए डेलीगेट हैं और इस चुनाव में डेलीगेट मतदान में हिस्सा ले सकते हैं। डॉ. सिंह को वोटर कार्ड देने गये श्री मिस्त्री के साथ पार्टी के चुनाव विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में करीब नौ हजार डेलीगेट्स हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत 30 सितम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाने हैं और एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा होने के बाद आठ अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
