केजरीवाल ने रक्तदान अभियान शुरू किया
नई दिल्ली, बुधवार, 28 सितंबर 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर महा रक्तदान अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने आह्वान किया कि सभी लोग साल में दो बार रक्तदान करने का संकल्प लें। उन्होंने रक्तदान की संस्कृति को अभियान के रूप में बढ़ावा देने की भी जरूरत बताते हुए कहा कि अभी कुछ लोग ही स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह रक्तदान करना चाहते थे लेकिन मधुमेह की समस्या की वजह से ऐसा नहीं कर सकते। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया।
आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि शहर में 70 स्थानों पर शिविर लगाये गये हैं और लोग उत्साह से रक्तदान में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल ऐसे और शिविर लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का सपना था कि देश में सभी को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और किसानों तथा कामगारों को उनकी मेहनत का फल मिले। उन्होंने कहा कि यदि देश में पांच साल में 130 करोड़ लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाता है तो बहुत प्रगति होगी।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
