चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर भगत सिंह के नाम पर रखा गया
चंडीगढ़, बुधवार, 28 सितंबर 2022। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिधि के तौर पर मौजूद रहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्हें इस आयोजन में आकर गर्व की अनुभूति हुई। सीतारमण ने हवाई अड्डे का नामकरण भगत सिंह के नाम पर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
वित्त मंत्री ने कहा, “इन छोटे-छोटे संकेतों के माध्यम से हम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद भगत सिंह जैसे युवाओं और युवतियों द्वारा दिया गया बलिदान याद रख सकेंगे।” इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मौजूद रहीं। मान ने भी हवाई अड्डे का नाम बदलने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
