पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया
चंडीगढ़, मंगलवार, 27 सितंबर 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। राज्य विधानसभा का सत्र आयोजित करने को लेकर राजभवन और आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के बीच टकराव के बाद रविवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 27 सितंबर को सत्र आहूत करने की अनुमति दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह सांधवान ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक अश्विनी शर्मा और जंगी लाल महाजन ने सदन से बर्हिमन किया।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
