30 को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे शशि थरूर
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 सितंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए राजस्थान में भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने दावा किया कि शशि थरूर 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मधुसूदन मिस्त्री ने यह भी कहा है कि पवन कुमार बंसल ने भी नामांकन के लिए नामांकन पत्र ले लिया है। मधुसूदन मिस्त्री ने दावा किया कि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय को यह सूचना दी है कि 30 सितंबर को 11:00 बजे वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
