इटली नेशंस लीग फाइनल्स में, इंग्लैंड और जर्मनी ने ड्रॉ खेला
लंदन, मंगलवार, 27 सितंबर 2022। लगातार दूसरी बार विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी इटली फुटबॉल टीम ने हंगरी को 2 . 0 से हराकर नेशंस लीग फाइनल्स में जगह बना ली है । इटली के लिये जियाकोमो रासपाडोरी और फेडरिको डिमार्को ने गोल दागे । इटली, नीदरलैंड और क्रोएशिया ने अगले साल जून में नीदरलैंड में होने वाले फाइनल्स के लिये अंतिम चार में जगह बना ली है । पुर्तगाल और स्पेन में से भी एक टीम इसमें शामिल होगी जिन्हें मंगलवार को आपस में खेलना है । इंग्लैंड और जर्मनी ने वेंबले स्टेडियम पर 3 . 3 से ड्रॉ खेला । इंग्लैंड पिछले छह मैचों में से एक भी जीत नहीं सका है और नेशंस लीग में निचले चरण में खिसक गया । वहीं जर्मनी ने सात में से एक ही मैच जीता है । इटली ग्रुप ए3 में 11 अंक लेकर शीर्ष पर रहा ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
