राष्ट्रपति मुर्मू ने मैसूर में दशहरा महोत्सव की शुरुआत की
मैसूर, सोमवार, 26 सितंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने सोमवार को मैसूर शहर में 10 दिन तक चलने वाले दशहरा महोत्सव की शुरुआत की। कर्नाटक में “नदा हब्बा’” (राजकीय उत्सव) के रूप में मनाए जाने वाले महोत्सव के दौरान राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के दर्शाया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण बीते दो वर्ष से यह महोत्सव सादगी से मनाया जा रहा था, लेकिन महामारी का प्रकोप कम होने के परिणामस्वरूप इस बार यह उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
राष्ट्रपति ने यहां चामुंडी पहाड़ी पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के परिसर में मैसूर राजघराने की देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा करके “वृश्चिक लग्न” के दौरान उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया। मुर्मू मैसूर दशहरा में हिस्सा लेने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। इस अवसपर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शोभा करंदलाजे व राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति चामुंडेश्वरी मंदिर भी गयीं और उद्घाटन से पहले देवी की पूजा अर्चना की, जिन्हें “नदा देवी” कहा जाता है। यह भारत के राष्ट्रपति के रूप में किसी राज्य की उनकी पहली यात्रा भी है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
