शेयर बाजार में मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 573.89 अंक गिरकर 57,525.03 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 171.05 अंकों के दबाव के साथ 17,156.30 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक (midcap index) 243.42 अंक टूटकर 25,027.99 और स्मॉलकैप सूचकांक 324.36 अंकों की बढ़त के साथ 28,488.00 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1020.80 अंक का गोता लगाकर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 58098.92 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट लेकर 17327.35 अंक पर आ गया था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
