हाईकोट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जायेगा शिवसेना शिंदे गुट: केसरकर
कोल्हापुर, रविवार, 25 सितंबर 2022। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने साफ किया है कि विजयदशमी के दिन शिवसेना (ठाकरे गुट) को रैली निकालने की अनुमति दिये जाने के बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शिवसेना (शिंदे गुट) उच्चतम न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाएगा। देवी महालक्ष्मी के दर्शन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कल ही जिले के अभिभावक मंत्री बनाये गये केसरकर ने कहा कि यह अफवाह जोरों पर है कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ शिंदे गुट सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाएगा। यह साफ कर दिया गया है कि हम हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मेंनहीं जायेंगे और इस बारे में यह अफवाहें भी ठाकरे गुट ही फैला रहा है। केसरकर ने कहा कि अगर हमें अनुमति की जरूरत होती तो हम अपने मुख्यमंत्री से ले लेते लेकिन हाईकोर्ट ने अपना फैसला रैली के लिए पहले किये गये आवेदन के आधार पर दिया। ठाकरे को अब अपने समर्थकों को सुझाव देने चाहिए कि उनके समर्थक हाईकोट के आदेश का पालन करें।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
