विधानसभा में मोबाइल पर गेम खेल रहे थे विधायक, अखिलेश ने ट्वीट किया वीडियो, भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली, शनिवार, 24 सितंबर 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिल रहा है। विपक्षी समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। इन सबके बीच भाजपा के एक विधायक विधानसभा में मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है। बाद में इस वीडियो को अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो को ट्वीट किया। अखिलेश ने इस वीडियो के बहाने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अखिलेश का दावा है कि गेम खेलने वाले विधायक भाजपा से हैं। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायकजी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे? वहीं समाजवादी पार्टी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि महोबा से भाजपा विधायक विधानसभा में तीन पत्ती गेम खेल रहे। कर्नाटक में भाजपा विधायक मोबाइल पर पोर्न देखते पाए गए थे। भाजपा विधायकों को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं, ये सिर्फ भ्रष्टाचार, बलात्कार, फालतू गेम्स में संलिप्त हैं, ये भाजपाई जनसेवक और जनप्रतिनिधि हैं? शर्मनाक!
इससे पहले भी अखिलेश कई मसलों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आज ही एक ट्वीट में उन्होंने लिका कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश से या कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जो भारी नुक़सान किसानों को हुआ है, उसके लिए सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे। जब मुख्यमंत्री जी का अपना ही कार्यक्रम भारी वर्षा की वजह से रद्द हो गया तो उन्हें राहत देने के लिए और किस प्रमाण की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
