बायजू ने ब्लैकस्टोन को 23 करोड़ डॉलर बकाये का भुगतान किया

img

शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बायजू ने निजी इक्विटी निवेश फर्म ब्लैकस्टोन को देय 23 करोड़ डॉलर का भुगतान पूरा कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि यह राशि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने के बाद बकाया थी। बायजू ने गत अप्रैल में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का करीब 95 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया था। घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बायजू ने आकाश में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए ब्लैकस्टोन को 23 करोड़ डॉलर का भुगतान कर दिया है।’’ आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के संस्थापक को बकाये का भुगतान बायजू ने जुलाई में ही कर दिया था। हालांकि ब्लैकस्टोन के हिस्से का बकाया आपसी समझौते के आधार पर टाल दिया गया था। आकाश के संस्थापकों और ब्लैकस्टोन की शिक्षण कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी अब भी बनी हुई है। आकाश एजुकेशन सर्विसेज का अधिग्रहण बायजू के कारोबार के लिए अनुकूल साबित हुआ है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement