एम. श्रीनिवास एम्स, दिल्ली के निदेशक नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 23 सितंबर 2022। हैदराबाद स्थित ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डीन एम. श्रीनिवास को दिल्ली स्थित आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा नौ सितंबर का जारी आदश मे कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नयी दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक के रूप मे डॉक्टर श्रीनिवास की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आदेश के अनुसार,‘‘यह नियुक्ति पदभार संभालने के दिन से पांच वर्ष या 65 साल की आयु या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिए प्रभावी है।’’
उसमे कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक के पद पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को कार्य विस्तार पुरानी तारीख, 25 मार्च, 2022 से प्रभावी है जो छह महीने या अगले निदेशक की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो प्रभावी रहेगा।’’ एम्स के निदेशक के रूप में डॉक्टर गुलेरिया के कार्यकाल में दूसरी बार किये गये विस्तार की अवधि 23 नवंबर को समाप्त हो रही है। डॉक्टर श्रीनिवास 2016 मे हैदराबाद स्थित ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जाने से पहले एम्स, दिल्ली में पेडियाट्रिक सर्जरी (बच्चों की सर्जरी) विभाग में प्रोफेसर थे।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
