कनिष्ठ विधि अधिकारियों के रिक्त 130 पदों पर भर्ती की स्वीकृति हेतु पत्रावली वित्त विभाग में- धारीवाल
जयपुर, गुरुवार, 22 सितंबर 2022। विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री शांतीकुमार धारीवाल ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि वर्तमान मे प्रदेश में कनिष्ठ विधि अधिकारियों के 130 पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि इन रिक्त पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति हेतू पत्रावली वित्त विभाग में विचारधीन है। धारीवाल प्रश्नकाल में सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कनिष्ठ विधि अधिकारी के कुल 237 पद स्वीकृत है जिनमें 150 पदों पर अधिकारी कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जो रिक्त पद है उनमें 87 पद पदोन्नित होने से एवं 43 पद विभिन्न विभागों में पद सृजित होने से रिक्त हुऎ है।
इससे पहले श्री धारीवाल ने विधायक श्री जगदीश चन्द के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य में कनिष्ठ विधि अधिकारी के वर्तमान में 130 पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। विहित प्रक्रिया पूर्ण होने पर रिक्त पदाें को शीघ्र भर दिया जायेगा।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
