पंजाब विस में विश्वास प्रस्ताव लाना समय व संसाधनों की बर्बादी: परगट
जालंधर, बुधवार, 21 सितंबर 2022। पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह ने 22 सितंबर को विशेष विधानसभा सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के विश्वास प्रस्ताव लाने के कदम पर सवाल उठाया है। सिंह ने बुधवार को कहा, ''आप द्वारा पंजाब विधानसभा में कल का तथाकथित ''विश्वास प्रस्ताव'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हितों की सेवा करने के लिए सिर्फ एक सस्ता हथकंडा है। यह न केवल समय और संसाधनों की बर्बादी है बल्कि सदन के नियमों के खिलाफ भी है। पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 22 सितंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दी थी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि उसके कम से कम 10 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने छह महीने पुरानी सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ संपर्क किया था।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
