आमेर सैटेलाइट चिकित्सालय में अब 100 बैड
जयपुर, मंगलवार, 20 सितंबर 2022। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर के आमेर और नजदीक क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की है। उन्होंने सैटेलाइट चिकित्सालय आमेर में बैड की संख्या बढ़ाते हुए 100 करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। यहां अभी 50 बैड उपलब्ध हैं। गहलोत ने क्षेत्र में चिकित्सा विस्तार की आवश्यकताओं को देखते हुए नियमों में शिथिलता देकर संख्या बढ़ाने का संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से आमेर क्षेत्र के साथ ही आस-पास के गांवों के लोगों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
