Tecno Pop 6 Pro लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने बांगलादेश में Tecno Pop 6 Pro को पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जून में एंट्री लेवल फोन Tecno Pop 6 को पेश किया था। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस फोन में बड़े आकार की एचडी प्लस डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यहां आप इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत से लेकर सबकुछ जान सकते हैं।
Tecno Pop 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ टियरड्रॉप नॉच है, जो कि HD+ रेजोल्यूश 720 x 1612 पिक्सल को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 Go एडिशन पर बेस्ड HiOS 8.6 पर काम करता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन पर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में टॉप बैजल पर एलईडी फ्लैश दी गई है जो कि सेल्फी को बेहतर बनाती है। वहीं इसके बैक में 8 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है, इसके साथ में डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश भी है।
- प्रोसेसर के लिए इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक है।
- टेक्नो बांग्लादेश ने अभी तक Pop 6 Pro की कीमत कंफर्म नहीं की गई है। हालांकि इसकी कीमत करीब 110 डॉलर बताई जा रही है। कलर ऑप्शन के तौर पर पावर ब्लैक और पीसफुल ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने भारत में अपने आगमन को ऑफिशियल टीज कर दिया है। इसलिए इसके जल्द ही देश में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
