कांग्रेस ने गोवा में एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 सितंबर 2022। कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एलेमाओ को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित कांग्रेस के आठ विधायक गत बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे विपक्षी दल को एक बड़ा झटका लगा और उसके पास अब 40 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ तीन विधायक ही बचे हैं।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
