नाइजीरिया में 1.8 टन कोकीन जब्त, पांच लोग गिरफ्तार
अबुजा, मंगलवार, 20 सितंबर 2022। नाइजीरिया की मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने लागोस के एक गोदाम से लगभग 1.8 टन कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 27.8 करोड़ डॉलर है। राष्ट्रीय औषधि कानून प्रवर्तन एजेंसी के मुताबिक, गोदाम प्रबंधक और नशीले पदार्थों के चार तस्करों को मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इन तस्करों में से एक जमैका का नागरिक है। एजेंसी ने बताया कि संदिग्ध एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं, जिनके पीछा एजेंसी 2018 से कर रही थी। एजेंसी ने बताया कि मादक पदार्थ रविवार को लागोस के इकोरोडु इलाके में पाए गए थे, जब गिरोह के सदस्य ‘‘उन्हें यूरोप, एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में खरीदारों को बेचने की कोशिश कर रहे थे।’’ एजेंसी ने संदिग्धों और मादक पदार्थों की तस्वीरों के साथ प्रकाशित एक बयान में कहा कि कोकीन को 10 बैग और 13 ड्रम में छिपाकर रखा गया था।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
