शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 415.68 अंक बढ़कर 59,556.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 148.15 अंकों की बढ़त के साथ 17,770.40 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 129.88 अंक चढ़कर 25,647.69 और स्मॉलकैप सूचकांक 174.88 के उछाल के साथ 29,324.66 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300.44 अंक उछलकर 59141.23 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 91.40 अंक मजबूत होकर 17622.25 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
