गेदर ने किया शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण
जयपुर, सोमवार, 19 सितंबर 2022। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के मनोनीत अध्यक्ष श्री डूंगर राम गेदर ने आज विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ उद्योग भवन स्थित अपने कक्ष में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। गेदर ने कहा कि शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का गठन कला के संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि कला व कलाकारों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि फरवरी माह में श्री गेदर को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इस आदेश के अधिक्रमण में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के मेमोरण्डम ऑफ एसोसिएशन के नियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उन्हें हाल ही अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर राजस्थान पर्यटन निगम के चेयरमैन श्री धर्मेंद्र राठौड़, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, जनअभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, पचपदरा विधायक श्री मदन प्रजापत सहित जनप्रतिनिधिगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
