सिसोदिया ने आप नेता दुर्गेश पाठक को ईडी द्वारा सम्मन भेजे जाने का दावा किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 सितंबर 2022। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के नगर निगम चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक को सम्मन भेजा है। सिसोदिया ने पाठक को भेजे सम्मन पर सवाल उठाया और पूछा कि एजेंसी शराब नीति को निशाना बना रही है या एमसीडी चुनावों को। उन्होंने पूछा, ‘‘ईडी ने आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक को आज सम्मन भेजा है। हमारे एमसीडी चुनाव प्रभारी का दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से क्या लेना-देना है? उनके निशाने पर शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?’’
बहरहाल, अभी ईडी से सम्मन भेजे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव 270 वार्डों का परिसीमन पूरा होने के बाद इस साल के अंत तक होने की संभावना है। ईडी ने गत सप्ताह अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में देशभर में 40 स्थानों पर छापे मारे थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है और सिसोदिया को बतौर आरोपी नामजद किया है। केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने के बाद जुलाई में यह नीति वापस ले ली थी।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
