आचार्य धर्मेंद्र का निधन, राज्यपाल कलराज मिश्र ने जताया शोक
जयपुर, सोमवार, 19 सितंबर 2022। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को श्रीपंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के निधन पर शोक जताया है। वह 80 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार आचार्य बीते कई दिनों से जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया था जहां उनका निधन हो गया। राजभवन के अनुसार, “राज्यपाल मिश्र ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की।” केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज बैकुंठ धाम वासी हो गए। राम मंदिर निर्माण आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूज्य संत का इहलोक छोड़ जाना सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।” आचार्य का मठ जयपुर के पास विराटनगर में है।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
