शेयर बाजार में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार की शुरूआत
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 93.48 अंक टूटकर 58,747.31 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.8 अंकों की बढ़त के साथ 17,540.65 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.61 अंक गिरकर 25,538.60 और स्मॉलकैप सूचकांक 19.52 अंक के दबाव के साथ 29,179.87 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1093.22 अंकों की गिरावट लेकर 58840.79 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 346.55 अंक लुढ़ककर 17530.85 अंक पर आ गया था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
