भगवंत मान ने चंडीगढ़ विवि की घटना की जांच के आदेश दिए
चंडीगढ़, रविवार, 18 सितंबर 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा द्वारा कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की ‘‘अफवाहों’’ के बाद हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और रविवार को इसकी जांच के आदेश दिए। मान ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने ट्वीट किया, ‘‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ…हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं…घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं…जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर यकीन न करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रशासन के साथ संपर्क में हूं।’’ पुलिस ने बताया कि पंजाब के मोहाली में निजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की ‘‘अफवाह’’ के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात के करीब हुआ। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने पत्रकारों को बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा ने अपना ही वीडियो एक व्यक्ति को साझा किया, जो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है और उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 सी और सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम के तहत मामा दर्ज किया गया है और छात्रा को पकड़ लिया गया है ।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
