AAP ने राघव चड्ढा को बनाया सह-प्रभारी
अहमदाबाद, रविवार, 18 सितंबर 2022। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का राज्य सह-प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ ने राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया था। पंजाब में इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव से पहले चड्ढा को पार्टी की ओर से राज्य मामलों का सह प्रभारी बनाया गया था। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी।
आम आदमी पार्टी ने पिछले 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा के मुकाबले खुद को मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश किया है। ‘आप’ की गुजरात इकाई ने ट्वीट किया, राज्यसभा सदस्य और युवा नेता राघव चड्ढा को ‘आप’ का गुजरात मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा, मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। गुजरात बदलाव चाहता है, गुजरात अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य चाहता है। गुजरात चाहता है केजरीवाल।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
