तमिलनाडु में बस-ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत
चेन्नई, रविवार, 18 सितंबर 2022। तमिलनाडु के सेलम जिले में अट्टूर के समीप शनिवार की देर रात बस और ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां प्राप्त रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनमें माता-पिता और पुत्र शामिल है। सभी पीड़ित पेटनायक्कनपालयम गांव के रहने वाले थे अत्तूर के पास। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात बस स्टैंड के पास सात लोग चेन्नई जाने वाली बस के लिए खड़े थे। उसी समय एक ओमनी बस आ गयी। बस में एक यात्री का सामान रखा जा रहा था और अन्य उसमें चढ़ने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में घायल व्यक्ति को सलेम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही सलेम जिला कलेक्टर कर्मेगाम और पुलस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
