शमी कोरोना संक्रमित, ऑस्ट्रेलिया टी20 श्रृंखला से बाहर
मुंबई, रविवार, 18 सितंबर 2022। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को बताया कि चयनकर्ता समिति ने उमेश यादव को शमी के स्थान पर टीम में शामिल किया है। सूत्रों के अनुसार शमी कोरोना संक्रमित होने के कारण 20 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मैच के लिये मोहाली नहीं पहुंचे। बीसीसीआई और टीम प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों को यह जानकारी शनिवार, 17 सितंबर को मिली। शमी के स्थान पर टीम में आये उमेश हाल ही में लंदन से भारत आये हैं। उमेश मिडलसेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे थे लेकिन मांसपेशियों की चोट के कारण वह बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब के लिये स्वदेश लौटे थे।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
