जाली नोट छापने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, सात लाख नकली रुपये जब्त
मुंबई, शनिवार, 17 सितंबर 2022। जाली नोट छापने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिसर से सात लाख रुपये के जाली नोट जब्त किये गये। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मानखुर्द के ज्योतिर्लिंग नगर इलाके में एक सेल्समैन रोहित शाह के परिसर में छापेमारी की और उसके पास से विभिन्न मूल्यवर्ग के जाली नोट बरामद किए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाली नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए गए दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का एक प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य सामग्री भी बरामद की। अधिकारी ने कहा कि कांदिवली निवासी शाह को भारतीय दंड संहिता की धारा 489-ए (जाली नोट) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने जाली नोट बाजार में लाए और किसके निर्देश पर वह ऐसे नोट छाप रहा था।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
