गुजरात में निर्माणाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से दो मज़दूरों की मौत
सूरत, शुक्रवार, 16 सितंबर 2022। गुजरात के सूरत शहर में एक निर्माणाधीन इमारत के 14वीं मंजिल से गिरने से शुक्रवार को दो श्रमिकों की मौत हो गई। ज़ोन तीन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर बागमार ने बताया कि पांडेसरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट पर काम करने के दौरान श्रमिक गिर पड़े। बागमार ने पत्रकारों से कहा, “ पैलेडियम रेजीडेंसी की 14वीं मंजिल पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। दोनों मजदूरों में से एक स्टूल पर खड़ा होकर ड्रिलिंग कर रहा था। स्टूल हिल गया जिससे दोनों अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े तथा उनकी मौत हो गई।” उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, श्रमिकों ने कोई सुरक्षा बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। इससे पहले बुधवार को अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट शाफ्ट के अंदर काम करने के दौरान गिर जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
