वायु सेना ने भुवनेश्वर में एयर शो का किया आयोजन
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 16 सितंबर 2022। भारतीय वायु सेना की एक टीम ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में एयर शो का अयोजन किया। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से जरीपटना के पास कुआखाई नदी तट पर बालीजात्रा मैदान में आयोजित की गई। एयर शो के दौरान नौ विमानों के एक बेड़े ने कई कलाबाजियां दिखाई, जिसे भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। विमान ने उड़ान के दौरान हीरे की आकृति भी बनाई। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने विमानों के प्रदर्शन को देखा, जिसका आयोजन पूर्वी वायु कमान द्वारा किया गया। एयर मार्शल दिलीप पटनायक ने प्रदर्शनी के लिए ‘शानदार व्यवस्था’ करने को लेकर ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया। सूर्यकिरण टीम रविवार को पुरी में राजभवन के पास एक और एयर शो आयोजित करेगी। वायु सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जन्म शताब्दी के अवसर पर 2016 में कटक में एक एयर शो आयोजित किया था।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
