पंचायत चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने आठ सार्वजनिक सेवा पोर्टल शुरू किए
कोलकाता, शुक्रवार, 16 सितंबर 2022। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए आठ सार्वजनिक सेवा पोर्टल शुरू किए हैं। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के लिए राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना ने बृहस्पतिवार को पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य विभाग की सेवाओं में पारदर्शिता और गति लाना है। विभाग ने अपनी वेबसाइट को नया रूप दिया, 24 घंटे की पंचायत लोक शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत की, ऑनलाइन भवन योजना अनुमोदन पोर्टल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अतिथि गृहों की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत की। इसने विभिन्न ग्रामीण परियोजनाओं, ऑनलाइन पीआरआई (पंचायती राज संस्थानों) सेवाओं, ई-पीआरआई सेवाओं और विभाग के पास लंबित अदालती मामलों की स्थिति की निगरानी के लिए एक पोर्टल की प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए एकल खिड़की पोर्टल भी शुरू किया।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
