कर्नाटक : कृष्णमूर्ति आचार्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए केपीसीसी के समन्वयक नियुक्त किये गये
मंगलुरु, गुरुवार, 15 सितंबर 2022। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए उडुपी में पार्टी के नेता कृष्णमूर्ति आचार्य को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का समन्वयक नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि आचार्य के नाम की सिफारिश प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने की थी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनका चयन किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 10 सितंबर की शाम को इसने केरल में प्रवेश किया था। यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में सुनवाई टली
हाथरस (उप्र), सोमवार, 16 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व ...
-
राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में ''तेलंगाना थल्ली'' की प्रतिमा का अनावरण किया
हैदराबाद, सोमवार, 16 मार्च 2026। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रता ...
