जम्मू में पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
जम्मू, गुरुवार, 15 सितंबर 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने गुरुवार को एक आतंकवादी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने प्लासू नाला के पास छापेमारी कर आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जफर इकबाल के रूप में की गयी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान में आतंकवादी आकाओं के संपर्क में था। उसका भाई मोहम्मद इशाक लश्कर का आतंकवादी था और राजौरी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। गुप्ता ने बताया कि जफर के खुलासे के बाद पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम ने अंगराला के जंगल में संयुक्त अभियान शुरू किया गया था और इलाके में एक ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया। उन्होंने कहा कि जफर आतंकवादी समूहों के संपर्क में था और उसकी गिरफ्तारी से एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। गिरफ्तारी और बरामदगी एक बड़ी सफलता है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
