भाजपा 2017 के घोषणापत्र के वादों को पूरा करे, किसी नए विजन की जरूरत नहीं: कांग्रेस
हमीरपुर, मंगलवार, 13 सितंबर 2022। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए नया विजन दस्तावेज जारी करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना 2017 के घोषणापत्र को पूरा करे। प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि भाजपा ने अभी तक 2017 में चुनाव के समय किए गए वादे पूरे नहीं किये हैं और ऐसे में उन्हें अगले विजन पेपर की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जुमलों से आम लोगों को केवल लुभाती है और फिर उन्हें धोखा देती है। राणा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़े-बड़े एलान किए थे। भाजपा अपना विजन पेपर तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव लेने का नाटक करके जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नए विजन पेपर तैयार करने से पहले पार्टी को 2017 के विजन पेपर को एक बार फिर से गौर करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने दूसरी ओर दावा किया राजस्थान और झारखंड में कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है। राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को ओपीएस समेत पांच लाख नौकरियों की जो गारंटी दी है, उसे राज्य में उनके पार्टी के सत्ता में आने के बाद लागू किया जाएगा।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
