कोट्टायम में भीख मंगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से चार बच्चे मुक्त कराए गए
कोट्टायम, मंगलवार, 13 सितंबर 2022। केरल में ओणम के दौरान राज्य की सड़कों पर भीख मांगने के लिए एक अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा कथित तौर पर तस्करी कर लाए गए चार बच्चों को अधिकारियों ने कोट्टायम में मुक्त करा लिया। चार से 12 साल की उम्र के बच्चे तेलुगु और हिंदी बोलते हैं। वे रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास की अन्य सड़कों के पास भीख मांगते देखे गए थे। ‘चाइल्डलाइन’ पर इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई थी कि कुछ बच्चे कोट्टायम की सड़कों पर भीख मांगते देखे गए हैं, जो भीख मांगने के लिए खतरनाक तरीके से सड़क पार कर रहे थे।
बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और अधिकारी बच्चों व अन्य को अपने साथ ले आए तथा विवरण एकत्र करना शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह ओणम के मौसम में कोट्टायम पहुंचा था। बच्चों का नाम, उम्र, पता या गृह राज्य अभी पता नहीं चला है। बाल कल्याण समिति ने बच्चों को तब तक अपनी देखरेख में रखने का फैसला किया है, जब तक कि उनके माता-पिता संबंधित दस्तावेजों के साथ उनसे संपर्क नहीं करते।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
