मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई- कमलनाथ
भोपाल, मंगलवार, 13 सितंबर 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन वर्ष की एक मासूम बालिका से बस में हुई दुष्कर्म की घटना को झकझोर देने वाली और बेहद ह्दयविदारक घटना बताता और राज्य सरकार से मांग की कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘मध्यप्रदेश बहन-बेटियों के मामले में लगातार असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है।
एनसीआरबी के आँकड़ो में भी प्रदेश मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार देश में शीर्ष पर बना हुआ है। कटनी में एक मासूम बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली एक साढ़े तीन वर्ष की मासूम बालिका के साथ बस में दुष्कर्म की घटना झकझोर देने वाली व बेहद ह्रदयविदारक है’ पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इसके दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये सरकार तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाये।’
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
