कोबरा की सेहत बिगडी, चढाई बोतल
किंग कोबरा का नाम सुनते ही रौंगटे खडे हो जाते है। ऎसे में जब 12 फुट लंबे कोबरा खुद की बीमार हो जाए तो आप क्या कहेंगे। जी हां, मध्यप्रदेश में भोपाल जिले के वन विहार में 12 फीट लंबे व 3.5 किलो वजनी किंग कोबरा की सेहत बिगड गई। उसे न केवल आईवी फ्लूड चढाया गया बल्कि फीडिंग ट्यूब से अंडे की सफेद जर्दी यानि एल्यूमिन की खुराक दी गई। बाद में उसे बाडे में छोड दिया गया। प्रदेश में किसी सांप के सेहत के ऎसे इलाज का यह पहला मामला है। वन्य प्राणी चिकित्सक के अनुसार कोबरा एक माह से बीमार है। खाने में रेड स्त्रेक परोसा गया था, मगर दोनों भि़ड गए। इस भि़डंत में किंग कोबरा अपना एकमात्र दांत तु़डवा बैठा। भोजन को मोहताज हो गया। इस किंग कोबरा को 2010 में भोपाल स्टेशन पर सपेरों से जब्त किया था। तब उस की उम्र 14 वर्ष थी। मुंह सिला हुआ था। उसका ऑपरेशन कर एक दांत निकालकर दूसरा दांत जो़डा गया। इसके बाद से वह वन विहार के सांप बाडे में था।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
