स्पाइसजेट के अजय सिंह के खिलाफ कथित धोखाधड़ी मामले में जांच पर रोक नहीं: हाई कोर्ट
नई दिल्ली, सोमवार, 12 सितंबर 2022। दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह के खिलाफ कुछ व्यक्तियों को एयरलाइन के शेयरों के हस्तांतरण से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में जांच पर कोई रोक नहीं है। इस मामले में सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को लेकर न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता द्वारा पारित एक आदेश पर यह स्पष्टीकरण आया है। आठ सितंबर के अपने आदेश में अदालत ने उद्योगपति को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था।
कोर्ट ने कहा कि राज्य के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता द्वारा की गई प्रार्थना के मद्देनजर यह स्पष्ट किया जाता है कि जांच पर कोई रोक नहीं है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर तय की और कहा कि इस बीच अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा। मौजूदा मामले में, जो दो समान प्राथमिकी से संबंधित है, दिल्ली के एक व्यवसायी और उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उसके और आरोपी के बीच शेयर खरीदने के लिए समझौता हुआ था और उन्होंने सिंह को राशि का भुगतान किया। हालांकि, इन शेयरों को स्थानांतरित नहीं किया गया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
