शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरूआत
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 119.15 अंक चढ़कर 59.912.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57.5 अंक बढ़कर 17,890.85 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 67.67 अंकों के उछाल के साथ 26,004.89 और स्मॉलकैप सूचकांक 89.43अंक बढ़कर 29,618.17 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.92 अंक की तेजी लेकर 59793.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.60 अंक चढ़कर 17833.35 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
