देवघर में त्रिकुटी पहाड़ के नीचे शार्ट सर्किट से आठ दूकानें जल कर खाक
देवघर, रविवार, 11 सितंबर 2022। झारखंड के देवघर जिले में पर्यटन स्थल त्रिकुटी पहाड़ के नीचे शनिवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आठ झोपड़ीनुमा दूकानें जलकर खाक हो गयीं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि बीती रात जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल त्रिकुटी पहाड़ के नीचे स्थित आठ झोपड़ीनुमा दूकानें आग की चपेट में आने से जल राख हो गयी । उन्होंने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। ग्रामीणों के अनुसार इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग के वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
