सीआईडी ने सुशील मंत्री और उनके बेटे को किया गिरफ्तार
बेंगलुरू, रविवार, 11 सितंबर 2022। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने फ्लैट दिलाने का वादा कर लोगों से ठगी करने के एक मामले में ‘मंत्री डेवलपर्स’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुशील पी. मंत्री और उनके बेटे प्रतीक मंत्री को गिरफ्तार किया है। ‘मंत्री डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ एक रियल एस्टेट कंपनी है जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिता-पुत्र को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 12 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईडी अधिकारी सोमवार को अदालत से दोनों को हिरासत में दिये जाने का अनुरोध कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी पर लोगों को फ्लैट देने के बहाने मोटी रकम हड़पने और निवेशकों को ठगने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के खिलाफ कब्बन पार्क और सुब्रमण्यपुरा पुलिस थानों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि सुशील मंत्री को हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
