केशव मौर्य पर अखिलेश ने फिर साधा निशाना
नई दिल्ली, शनिवार, 10 सितंबर 2022। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच लगातार वार-पलटवार का दौर चलता रहता है। एक बार फिर से अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा है। अखिलेश में केशव प्रसाद मौर्य की मुस्कुराती हुई तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो… आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी… आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुँचा… टेंडर न हो पाया… क्या ये सब राज़ छिपा रहे हो… आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो? अखिलेश का आरोप है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के बजट में सरकार ने कटौती की है। आपको बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं और उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब अखिलेश की ओर से केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा गया है। कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को एक बड़ा ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि आप 100 विधायकों को हमारे साथ ले आइए और मुख्यमंत्री बन जाइए। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य की ओर से पलटवार किया गया था। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा था कि लगातार मिल रही पराजय से वह बहकी बहकी बात करने लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख को अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी पहले भाजपा के खिलाफ अपने 125 विधायकों को एक साथ एकत्रित कर लें। मौर्य ने दावा किया कि भाजपा 25 साल सत्ता में कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के आशीर्वाद और मोदी मॉडल पर काम से बनी रहेगी!
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
