महारानी एलिजाबेथ को उनकी गरिमा, प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा: CM स्टालिन
चेन्नई, शुक्रवार, 09 सितंबर 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनकी गरिमा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से बहुत दुख हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ”सात दशकों तक 15 प्रधानमंत्रियों और आधुनिक इतिहास की कई प्रमुख घटनाओं को देखने के बाद, एलिजाबेथ द्वितीय के युग का अंत हो गया।” स्टालिन ने महारानी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ”महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उनकी गरिमा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।” उन्होंने शाही परिवार, ब्रिटेन के लोगों समेत दुनिया भर में उनके निधन से दुखी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में निधन हो गया था।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
