नागौर जिले में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत
नागौर, शुक्रवार, 09 सितंबर 2022। राजस्थान में नागौर जिले के जायल इलाके में सुरपालिया थाना क्षेत्र में क्रूजर गाड़ी और ट्रक के टकराने से एक बच्चा एवं दो महिलाओं सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि तेरह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सीकर जिले के आभावास गांव के ये लोग जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुरपालिया थाना क्षेत्र में बुरडी फाटा पर उनकी क्रूजर गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में फूलचंद (32), रुकमा (27), कौशल्या में (25) एवं रोहिताश (25) तथा सात साल के हेमाराम की मृत्यु हो गई। हादसे में घायलों को नागौर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल लगभग आधा दर्जन लोगों को जोधपुर भेज दिया गया।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
