राष्ट्रपति ने की ‘प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 सितंबर 2022। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक सामुदायिक सहायता कार्यक्रम शुरू किया। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत की। जिसका मकसद साल 2025 तक देश को क्षयरोग (टीबी) मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2018 में हुए ‘दिल्ली एंड टीबी समिट’ में 2030 के सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले देश को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया था।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के हिस्से के रूप में टीबी रोगियों को किसी व्यक्ति, किसी प्रतिनिधियों या संस्थानों द्वारा गोद लिया जा सकता है और गोद लिए रोगियों की देखभाल की जाएगी। देश में वर्तमान में इलाज करा रहे 66 प्रतिशत से अधिक टीबी रोगियों ने इस अभियान के तहत गोद लेने के लिए अपनी सहमति दी है।
बता दें कि मरीजों की देखभाल के लिए आगे आने वाले लोगों और संस्थानों को ‘निक्षय मित्र’ कहा जाएगा। वे जिलों, प्रखंडों या यहां तक कि एक रोगी को भी गोद ले सकते हैं और उन्हें ठीक होने में मदद करने के लिए पोषण और इलाज में सहायता प्रदान कर सकते हैं। 2030 के SDG (सतत विकास लक्ष्य) लक्ष्य से 5 साल पहले देश से बीमारी को खत्म करने के लिए मार्च 2018 में दिल्ली एंड टीबी समिट में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट आह्वान के अनुरूप, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वर्चुअली इस अभियान का शुभारंभ किया।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
