दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढही,चार लोग घायल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 सितंबर 2022। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गये। दमकल सेवा के मुताबिक शीश महल के पास करीब छह से सात लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। दमकल विभाग को सुबह करीब 8.30 बजे इस संबंध में सूचना मिली थी इसके बाद चार दमकलों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत है चार मंजिल की है और फिलहाल कोई नहीं रहता था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार घायलों को मलबे से बचा कर निकाल लिया गया उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
